कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि

0
521

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला कांग्रेस कार्यालय नवादा में वरीय कांग्रेसी रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 72 वीं पुण्यतिथि मनाई गई। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बापू के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किया और उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला।

रोहित सिन्हा ने कहा कि बापू की शिक्षा दक्षिण अफ्रीका में हुई। लेकिन उन्होंने आजादी की लड़ाई के लिए नौकरी समेत तमात सुख सुविधाओं का त्याग कर दिया। बापू अहिंसा के राह पर चल पड़े देश को आजादी दिलाई। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना का भी आयोजन किया।

बंगाली पासवान ने दे दी हमें आजादी बिना खड़क बिना ढाल,साबरमती के संत तुने कर दिया कमाल गाकर बापू को याद किया। इस अवसर पर गोपाल कुमार मनीष कुमार वेदामी देवी,एजाजअली मुन्ना,अजीत कुमार,पवन यादव,श्याम किशोर सिंह,अरूण कुमार,जमाल हैदर समेत दर्जनों कांग्रेसी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here