नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला पदाधिकारी कौषल कुमार की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक समाहरणालय कार्यालय कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में परिवहन विभाग द्वारा 31 वां जिला सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाने से संबंधित चर्चा की गई। परिवहन विभाग द्वारा 31 वां सड़क सुरक्षा सप्ताह 11 जनवरी से 16 जनवरी तक मनाया जाएगा। इसके सफल आयोजन के लिए जिला पदाधिकारी द्वारा आवष्यक निर्देष दिये गए। उन्होंने कहा कि 11 जनवरी से 16 जनवरी तक सघन वाहन चेकिंग चलाई जाय। हेलमेट नहीं पहनने वाले व्यक्ति को अर्थदण्ड के बदले गुलाब का फूल देकर उसे हिदायत किया जाय।
उन्होंने कहा कि सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को सहायता पहुंचाने वाले पुलिस कर्मी, चिकित्सक तथा सहयोग करने वाले व्यक्ति को सम्मानित करने का भी निर्देष दिया। घायल होने के एक घंटे के अन्दर गोल्डेन आवर में सहायता पहुंचाने वाले उस व्यक्ति को भी विशेष रूप से पुरस्कृत करने का निर्देश दिया।
डीएम ने जिला षिक्षा पदाधिकारी को निर्देष दिया कि मानव श्रृंखला अभियान के साथ-साथ सड़क सुरक्षा से संबंधित जानकारी बच्चों तक पहुंचाएं। इसके लिए बच्चों के द्वारा पेंटिंग प्रतियोगिता, तथा वाद-विवाद प्रतियोगिता कराने का निर्देष दिया गया। सड़क सुरक्षा सप्ताह को सफल बनाने के लिए वाल पेंटिग, जागरूकता रथ, नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने का निर्देष दिया गया। वाहन चालकों का नेत्र जाॅच षिविर लगाने का भी निर्देष संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में अवैध ब्रेकर को हटाकर जेब्रा क्राॅसिंग सड़क पर बनाने का निर्णय लिया गया। खराट मोड़ पर दुर्घटना को देखते हुए अतिक्रमण हटाने एवं साइड में मिट्टी भरने का भी निर्देष संबंधित पदाधिकारी को दिया गया।
बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी अभ्येन्द्र मोहन सिंह, अनुमंडल पदाधिकारी नवादा सदर अनु कुमार, जिला षिक्षा पदाधिकारी संजय चौधरी, डीपीआरओ गुप्तेष्वर कुमार, कार्यपालक अभियंता आरडब्लूडी, आरसीडी आदि उपस्थित थे।




















































































































