विदाई समारोह डाॅ० उमेश चंद्रा को दी गई विदाई

0
751

नवादा टुडे डेस्क

नवादा सदर अस्पताल के सभागार में जिला वेक्टर बॉन डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी डाॅ० उमेश चंद्रा को विदाई समारोह आयोजित कर विदाई दी गई। डॉ उमेश चंद्रा कार्यकाल 31 जनवरी को समाप्त होने पर विदाई समारोह आयोजित की गई। इस मौके पर सिविल सर्जन श्रीनाथ प्रसाद ने डाॅ० उमेश चंद्रा के कार्यकाल की काफी सराहना किया। सिविल सर्जन ने कहा कि सदर अस्पताल में इनके द्वारा किए गए कार्यों को भुलाया नहीं जा सकता है।

इस मौके पर अस्पताल के सभी कर्मियों ने फुल माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लोगों ने स्वस्थ्य रहने की ईशवर से कामना की। डाॅ० उमेश चंद्रा करीब 16-17 वर्षों तक सदर अस्पताल में भिन्न-भिन्न पदों पर रहकर कार्य किए हैं।

जिसमें  सर्वप्रथम लेप्रोसी विभाग के पदाधिकारी, प्रभारी अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी इसके बाद जिला वेक्टर बॉन डिजिज नियंत्रण पदाधिकारी के पद रहकर सेवा निवृत्त हुए हैं। मौके पर एसीएमओ जितेंद्र नाथ सिंह, उपाधीक्षक डाॅ० विमल प्रसाद, डीआईओ डाॅ० अशोक कुमार, डाॅ० बी बी सिंह, डाॅ० एस केे पी चक्रवर्ती के अलावा स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here