प्रशिक्षु आईएएस के नेतृत्व में प्रखंड कार्यालय में नवसाक्षर महिलाओं द्वारा बनाई गई आकर्षक रंगोली

0
1040

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज जल – जीवन – हरियाली , नशा मुक्ति , तिलक – दहेज विरोध तथा वाल – विवाह उन्मूलन अभियान के पक्ष में 19 जनवरी (रविवार) को 11 बजे दिन में बनाये जानेवाले ऐतिहासिक मानव श्रृंखला की सफलता के लिए गुरुवार को प्रखंडस्तरीय रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।

प्रखंड कार्यालय परिसर में प्रशिक्षु महिला आईएएस सह बीडीओ साहिला, प्रखंड साक्षरता कार्यक्रम समन्वयक चंद्रमौलि शर्मा तथा के.आर.पी अनिल कुमार की संयुक्त देखरेख में आयोजित इस कार्यक्रम में नव साक्षर महिला सबिता कुमारी, खुशी कुमारी, निर्मला कुमारी,नेहा कुमारी, रेखा कुमारी,स्वाति कुमारी, सरिता कुमारी, चांदनी कुमारी, सिहंता कुमारी, इंदु कुमारी, शांति देवी , सरिता देवी,रीता देवी सहित प्रेरक सीमा कुमारी, शिक्षा सेवक सुलोचना कुमारी , हेमन्ति कुमारी  सिंटू कुमार , रामचंद्र प्रसाद, नंदू रजक , रामाशीष भुइयां, बिंदेश्वरी चौधरी आदि ने सक्रिय भूमिका निभाई ।

आईएएस साहिला ने वारिसलीगंज के साक्षरतकर्मियों और खासकर शिक्षासेवकों तथा नवसाक्षरों की सक्रिय भूमिका की प्रशंसा की तथा मानव श्रृंखला को सफल बनाने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here