नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिले के वारिसलीगंज-पकरीबरावां पथ के खानापुर गांव के समीप एक अनियंत्रित ट्रक के एक घर में घुस जाने से मां बेटी की मौत हो गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक, गुरूवार की शाम एक ट्रक भोला मिस्त्री के घर में घुस गया। इसके चलते ईट और खपड़े से बना घर पूरी तरह से ध्वस्त हो गया। इस घटना में भोला मिस्त्री की बेटी की मौके पर मौत हो गई।
जबकि 55 वर्षीय पत्नी नीलम देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। इसका इलाज के दौरान मौत हो गई। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने ट्रक चालक को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंप दिया। ट्रक चालक शराब के नशे में था।




















































































































