नवादा टुडे डेस्क
गोविंदपुर नक्सल प्रभावित गोविंदपुर में एक पिकअप वाहन से 459 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया है। गोविंदपुर पुलिस ने शुक्रवार की अहले सुबह 5 बजे थाना गेट के सामने एक पिकअप में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद किया। अंग्रेजी शराब को बरामद के पश्चात पिकअप वाहन को जब्त कर लिया गया और वाहन के ड्राइवर को हिरासत में ले लिया गया।
थाना प्रभारी डॉ नरेंद्र प्रसाद ने बताया गुप्त सूचना मिलते ही एसआई प्रमोद पासवान और राम नारायण महतो को दल बल के साथ थाना गेट के सामने वाहन चेकिंग के लिए लगा दिया गया। उन्होंने बताया झारखंड की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पिकअप वाहन को रुकवाया गया। रूकवाने के दौरान चालक वाहन लेकर भाग निकलने की कोशिश करने लगा। लेकिन तत्पर पुलिस वाहन को आगे बढ़कर रूकवा लिया। जांच में पिकअप वाहन में 51 पेटी शराब बरामद हुआ।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ के बाद पिकअप चालक ने काफी दिनों से शराब का धंधा में संलिप्त रहने की बात स्वीकार की। ड्राइवर शंकर स्वर्णकार झारखंड के जिला गिरिडीह के शीओडीह गांव के रहने वाला है। चालक ने बताया कि गिरिडीह जिला के धनेश्वर राम ने अंग्रेजी शराब को पिकअप वाहन के द्वारा बिहार शरीफ पहुंचाने का जिम्मा दिया था।





















































































































