नवादा टुडे डेस्क
वारिसलीगंज प्रखंड के शहर से लेकर गांव तक, टोले से लेकर कस्बो तक विद्या की देवी मां शारदे की पूजा अर्चना गुरुवार को धूमधाम से सम्पन्न हुई। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्र के हर टोले में सरस्वती माता की मूर्तियां स्थापित कर अत्याधुनिक ढंग से पंडाल को सजाया गया है। देर रात तक मां सरस्वती के भजन कीर्तन से बातावरण भक्ति मय होते रहा। छात्र-छात्राओं में पूजा को लेकर काफी उत्साह देखा गया।
कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। पूजा के लिए पूजन सामग्री की खरीदारी करने को ले वारिसलीगंज बाजार में आम दिनों की भांति अधिक भीड़ देखी गई।
वसंतोत्सव का शुभारंभ में युवा विभिन्न रंगों के गुलाल को एक दूसरे के ललाट पर लगाकर खुशियां बांटी। बाजार के सरकारी और निजी स्कूलों में मौसम विपरीत रहने के बावजूद सरस्वती पूजा के दौरान होली सा उत्साह देखा गया।




















































































































