नवादा टुडे डेस्क
नवादा जिला में मत्स्य विभाग के जलकर पर अतिक्रमण से विभाग के पदाधिकारी को बढने लगी परेशानी। तब विभाग ने 14 प्रखंड के सीओ को अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए पत्र लिखा। बताया कि जिला के 14 प्रखंड में 496 जलकर मौजूद है। जिसमें मात्र 215 जलकर बंदोबस्त कराया गया और 6 जलकर को दंगो के द्वारा कब्जा कर मत्स्य पालन किया जा रहा है। 14 प्रखंड में 11 प्रखंड के जलकर का खुला डाक और तीन प्रखंड में जलकर समिति के माघ्यम से बंदोबस्त किया गया है।
14 प्रखंड के सीओ को जलकर के अतिक्रमण को मुक्त कराने के लिए मिला लेटर।
जिला मत्स्य पदाधिकारी सह मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी इक्वाल हुसैन के अनुसार नवादा में 35 जलकर में एक जलकर बंदोबस्त और मत्स्य जिवी सहयोग समिति के पूर्व मंत्री सोनू विगहा निवासी रामधनी महतो के द्वारा तीन जलकर के साथ बैरमी गांव में ग्रमीनों के द्वारा तीन जलकर को अबैद कब्जा किया गया है।
बताया कि नारदीगंज प्रखंड के 45 जलकर में 8 बंदोबस्त, बारिसलिगंज प्रखंड के 74 जलकर में 26 बंदोबस्त, काशीचक प्रखंड के 62 जलकर में समिति के साथ 61 बंदोबस्त, हिसुआ प्रखंड के 41 जलकर समिति के साथ बंदोबस्त, रोह प्रखंड के 55 जलकर समिति के साथ बंदोबस्त, नरहट प्रखंड के 30 जलकर में 1 बंदोबस्त, मेसकौर प्रखंड के 22 जलकर में 1 बंदोबस्त, गोविंदपुर प्रखंड के 37 जलकर और अकबरपुर प्रखंड के 20 जलकर में एक भी बंदोबस्त नहीं, राजौली अनुमंडल के 20 जलकर में 1 बंदोबस्त, पकरीबरामा प्रखंड के 30 जलकर में 13 बंदोबस्त, सिरदला प्रखंड के 14 जलकर में 4 बंदोबस्त, कौआकोल प्रखंड के 11 जलकर में 3 बंदोबस्त कि जानकारी दिया गया।
इक्वाल हुसैन के द्वारा बताया गया कि जिला में मौजूद सभी जलकर पर अतिक्रमण होने की सूचना मिलती है। आमजनों के द्वारा अकतिक्रमण मुक्त कराने का आवेदन दिया जाता है। कोर्ट आदेश के बाद जलकर अतिक्रमण मुक्त कराने के लिए जिला के 14 प्रखंड के सीओ को लेटर दिया जा चुका है।




















































































































