सेमीफाइनल में पहुंची पटना,नवादा, भोजपुर और जमुई की टीम

0
858

नवादा टुडे डेस्क

नवादा 5 वीं राज्य स्तरीय सीनियर रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता पिछले दो दिनों से शहर के मिर्जापुर स्थित स्व० कृष्णा प्रसाद खेल मैदान में हो रही है। दूसरे दिन के मैच में खेल समाप्त होने तक पुरूष वर्ग से पटना,नवादा, भोजपुर और जमुई टीम सेमीफाइनल में प्रवेश किया। वहीं बालिका वर्ग में पटना, सिवान, भोजपुर, मुजफ्फरपुर, नालंदा ,नवादा, भागलपुर, शेखपुरा टीमें क्वार्टर ुाइनल में पहुंची है। बलिका वर्ग का क्वार्टर फाइनल एवं फाइनल मैच रविार को होगा। रविवार को सुबह प्रारंभ होकर शाम को फाइनल मैच खेला जाएगा। इस प्रतियोगिता में 25 पुरूष और 20 महिला की टीम भाग लिया है।

शनिवार को बालक वर्ग के लिए हुए क्वॉर्टर फाइनल मुकाबला में पटना ने मुजफ्फरपुर को 41 – 00 से हराया। नवादा ने बक्सर को 17 – 07 से हराया। भोजपुर ने मुंगेर को 5 – 0 से हराया। तथा जमुई ने अतिरिक्त समय में नालंदा को पेनाल्टी किक में 3- 0 हरा दिया। प्रतियोगिता में बिहार राज्य रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव पंकज कुमार ज्योति, कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ कुमार सिन्हा, नवादा जिला रग्बी संघ के सचिव विक्रम कुमार ,समाजसेवी सह वार्ड पार्षद राजेश कुमार मुरारी, खेल प्रेमी संतोष कुमार वर्मा, राष्ट्रीय खिलाड़ी प्रेम कुंज, सत्यम आनंद ,सुधांशु कुमार, कृष्णा यादव आदि लोग राज्य स्तरीय प्रतियोगिता को सफल बनाने में दिन रात लगे हुए हैं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here