नैशनल खिलाडी संतोष ने खेलाडियो को अनुशासित व संयम वरतने का दिया गुर

0
892

  हिसुआ कबड्डी खेल दिमाग से खेले जाना बाला यह खेल है, जिसमें हरहाल में खेलाडियो को अनुशासित व संयम रखना पडता है। और जो इस कला के साथ कबड्डी को खेलता है निश्चित तौर पर विजय होता है। उक्त बातें नैशनल कबड्डी खिलाड़ी संतोष वर्मा ने  मंगलवार को नगर स्थित प्लेटफार्म ट्यूटोरियल मेंं 19वीं राज्यस्तरीय बालिका सब जूनियर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए रवाना होने से पूर्व नवादा टीम कि खिलाडियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ तन के साथ -साथ खिलाड़ियों का एकाग्र मन और दृढ़ निश्चय से हीं किसी भी खेल में विजय प्राप्त किया जा सकता है।

रवाना होने से पूर्व प्लेटफार्म ट्यूटोरियल के निदेशक आशिष कुमार ने सभी खिलाड़ियों को जर्सी दिया। तथा उन्होंने खिलाडियों को हौसला अफजाई करते हुए कहा कि किसी भी खेल को खेलने के लिए पहले मानसिक रूप से तैयार होना पड़ता है इसके बाद टीम भावना से खेले गए खेल को निश्चित तौर पर विजय हासिल होती है। उन्होंने खिलाड़ियों को जीत की शुभकामना देते हुए कहां की आप सभी पर नवादा को फक्र है। खिलाड़ी संतोष वर्मा के निर्देशन में तथा टीम के कोंच अविनाश कुमार कि देखरेख मेेंं  सभी खिलाड़ी तिलैया रेलवे स्टेशन से भागलपुर के लिए रवाना हुआ। जहां से वे मुजफ्फरपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

बताया जाता हैै कि मुजफ्फरपुर के किशनपुर मधुबन उच्च विद्यालय के खेल मैदान में 22 से 24 जनवरी 2020 तक 19वीं राज्य सब जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता 2020 का आयोजन होगा। नवादा जिले की टीम का नेतृत्व (कप्तान) आंती के कुमारी पूजा करेगी। जबकि नरहट के ओलिपुर के सुषमा कुमारी को उपकप्तान का दायित्व दिया गया है। वहीं कुशा कि निक्की यादव, नरहट कि इंदु कुमारी, आरती कुमारी, ललिता कुमारी, पिंकी कुमारी, रोह कि सुरुचि कुमारी, नवादा कि डॉली कुमारी, सुहानी राज, निशा भारती, रचना कौशिक को भी शामिल किया गया है।

इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जा रही बालिका खिलाड़ियों को द प्लेटफार्म के निदेशक आशीष कुमार के द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल किट देकर सम्मानित किया गया और उन्होंने जीत कर आने के लिए शुभकामनाएं दी। मौके पर योग प्रशिक्षक मिथिलेश कुमार, प्रमोद, विकास कुमार, राहुल कुमार, दयानंद कुमार, एवं राज कुमार ने भी टीम को शुभकामनाएं दी।  टीम के कप्तान कुमारी पूजा ने प्रशंसकों को कहा हमारी तैयारी अच्छी है और हमें विश्वास है कि हम बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर नवादा क़ो भागलपुर में जीत दिलाने का पुरा प्रयास करेंगे। यहां से चयनित खिलाड़ियों क़ो राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here