फिर अशांत हुआ नवादा नारदीगंज रोड, बालू खनन एजेंसी के कर्मचारी पर जानलेवा हमला, हमले में 2 कर्मचारी घायल, फायरिंग से दहशत

0
780

नवादा टुडे डेस्क

नवादा बालू खनन एजेंसी के कर्मचारी पर अपराधियों ने जानलेवा हमला कर एक लाख 80 हजार नगद सहित लगभग 2 लाख रुपए की संपत्ति लूट लिया। इस हमले में बालू खनन एजेंसी के दो कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गए। इस दौरान अपराधियों द्वारा 3 राउंड फायरिंग भी किए जाने की बात कही जा रही है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के असाढी गांव के पास की है जहां मंगलवार की शाम अपराधियों ने बालू खनन एजेंसी के कर्मचरियों पर हमला किया। दोनों बालू सेल का कलेक्शन लेकर ऑफिस लौट रहा था। इसी दौरान आषाढ़ी के पास करीब एक दर्जन की संख्या में रहे अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। हमले में घायल कर्मचारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जाता है कि जय माता दी इंटरप्राइजेज के कर्मचारी मंगलवार की शाम बालू का पैसा लेकर नवादा आ रहा था। उसी दौरान असाढ़ी के निकट 10 से 12 के संख्या में अपराधी ने स्कॉर्पियो गाड़ी पर हमला बोल दिया।

फायरिंग कर स्कॉर्पियो रोकने की कोशिश
हमले में घायल कर्मचारियों ने बताया कि बदमाशों ने तीन राउंड गोली भी फायरिंग किया। अपराधी गाड़ी रोक ना चाह रहे थे लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी । उसी दौरान अपराधियों ने ड्राइवर के सिर पर वार कर दिया जिससे उसका सिर फट गया। किसी तरह ड्राईवर गाडी लेकर सदर अस्पताल पहुंचा।

180000 नगद छीना
इस घटना में बदमाशों ने 1 लाख 80 हज़ार रूपये, सोने का चेन और मोबाइल आदि भी छीन लिया। घटना में घायल हुए 2 लोगों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है । मुफस्सिल थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी ने बताया कि पीड़ित के द्वारा मिले आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

दशक बाद इस रोड में अपराधिक वारदात
बता दें कि नवादा नारदीगंज रोड करीब एक दशक पहले तक काफी अशांत माना जाता था और आकर अपराध की घटनाएं हुआ करती थी। इस पद पर लूट हत्या चिंताई जैसे कई वारदात हुआ करता था लेकिन बीते कुछ सालों से यह इलाका शांत था। इस घटना के बाद पुलिस के कान खड़े हो गए हैं। पुलिस गंभीरता से मामले की जांच कर रही है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here