शत प्रतिशत लोगों को सुखाड़ अनुदान देने की मांग को लेकर भूमि अधिकार का धरना

0
779

नवादा टुडे डेस्क

शत प्रतिशत लोगों को सुखाड़ अनुदान देने की मांग को लेकर भूमि अधिकार अभियान के प्रदेश संयोजक रवींद्र राजवंशी के नेतृत्व में प्रखंड सह अंचल कार्यालय के समक्ष धरना दिया। रविंद्र राजवंशी ने कहा कि प्रखंड के तमाम लोगों के बीच सुखाड़ राहत के तहत 3000-3000 अविलंब देने की मांग की गई उन्होंने कहा कि प्रत्येक  5 परिवार पर 50 किलो अनाज देने की  मांग को लेकर 30 अगस्त 2019 को माननीय मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया था। परिणाम स्वरूप मुख्यमंत्री के द्वारा घोषणा की गई।

प्रत्येक परिवार को सूखा राहत के तहत 3000-3000 रुपये दिए जाएंगे लेकिन साथियों अभी तक 90ः लोगों को सुखाड़ राहत का पैसा नहीं मिल सका है और विकास मित्र और टोला सेवक द्वारा सर्वे कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को जो सौंपा गया था। उसमें आधा से अधिक लोगों को गलत खाता नंबर दिया गया जिसके चलते अभी तक लोगों को सुखाड़ राहत के तहत राशि नहीं दी गई इसी को लेकर आज प्रखंड कार्यालय में  महा धरना का आयोजन किया गया ।

बीडीओ को सौंपा ज्ञापन
    धरना के बाद  प्रखंड विकास पदाधिकारी को एक ज्ञापन भी सौंपा गया प्रखंड विकासपदाधिकारी ने कहा कि जल्द से जल्द छूटे हुए परिवारों को  सुखाड़ राहत के तहत  तीन-तीन हजार रुपए भेज दिए जाएंगे। इस धरना की अध्यक्षता प्रदेश उपाध्यक्ष रामबली ऋषि आसन ने की। मौके पर रामप्रवेश मांझी, राजेश मांझी आदि बड़ी संख्या में दलित, महादलित एवं महिलाएं उपस्थित थे।  

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here