राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबाॅल चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी दोनों खिलाड़ी सपना एवं ज्योति

0
1165

नवादा टुडे डेस्क

नवादा उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 4 से 8 फरवरी तक आयोजित 42 वे राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में नवादा जिले के दो बालिका खिलाड़ी सपना कुमारी एवं ज्योति कुमारी का चयन हुआ है। दोनों वीआईपी कॉलोनी नवादा की रहने वाली है। सपना कुमारी उमेश यादव एवं ज्याति कुमारी संतोष कुमार गुप्ता की पुत्री है।

दोनों का चयन बिहार टीम में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों को आठ दिवसीय प्रशिक्षण के लिए सिवान में प्रशिक्षित किया जा रहा है। बिहार टीम के प्रशिक्षक के रूप में नवादा जिले की ही भंडाजोर रोह निवासी आशुतोष के पुत्र राष्ट्रीय खिलाड़ी शशिकांत कुमार बिहार टीम को प्रशिक्षित कर रहे हैं। शशिकांत कुमार के नेतृत्व में बिहार की टीम 3 फरवरी को गाजियाबाद के लिए 16 सदस्यीय टीम रवाना होंगे।

हैंडबॉल कोच संतोष कुमार वर्मा ने बताया कि पिछले वर्ष यह प्रशिक्षण कैंप नवादा में आयोजित किया गया था,जिसमें हिमाचल प्रदेश में आयोजित राष्ट्रीय जूनियर बालिका हैंडबॉल चैंपियनशिप में बिहार बिहार की टीम कांस्य पदक प्राप्त की थी। इस बार बिहार की टीम पदक की प्रबल दावेदार है। नवादा जिला हैंडबॉल संघ सचिव डॉक्टर आरपी साहू शिव कुमार प्रसाद प्रसाद रामविलास प्रसाद कनक कुमार श्याम सुंदर कुमार नीतीश कुमार अमन कुमार आदि लोगों ने बधाई एवं जीत कर आने की शुभकामनाएं दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here