नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज बाजार में पहरेदारी करने वाले स्थानीय लोगों ने एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात नारदीगंज बाजार में बाजार वासियों के द्वारा रात्रि में पहरा दिया जा रहा था। रात 1 बजे के करीब पड़रिया रोड में संदिग्ध चेहरा को अकेले घुमते देख प्रहरियों ने उससे पूछताछ किया।
जब युवक कुछ भी बताने से इंकार किया तो मौजूद लोग उसे पकड़ कर नारदीगंज पुलिस के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष दीपक कुमार राव ने बताया प्रहरी के द्वारा अंजान चेहरे को देखकर शक के आधार पर नारदीगंज पुलिस के हवाले कर दिया। थाना में पूछताछ में उसने खुद को असम बताया।


















































































































