सभी पंचायतों में मनाई गई जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती

0
783

नवादा टुडे डेस्क

कौआकोल। राजद की प्रदेश इकाईं के निर्देश पर शुक्रवार को प्रखण्ड के सभी पंचायतों में राजद कार्यकर्ताओं ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व जननायक के नाम से प्रसिद्ध कर्पूरी ठाकुर की जयंती मनाई। इस दरम्यान राजद कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय ठाकुर की तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए याद किया।

सोखोदेवरा पंचायत में राजद की इकाईं द्वारा आयोजित जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद राजद के प्रदेश महासचिव व स्थानीय जिला पार्षद अजित यादव ने जननायक कर्पूरी ठाकुर को सामाजिक समता के प्रबल योद्धा बताते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि कर्पूरी बाबू वंचितों एवं शोषितों के सच्चे हितैसी थे। मौके पर देवेंद्र यादव, अवध पासवान, अशोक यादव आदि राजद कार्यकर्ता मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here