दिल है कि मानता नहींः कोर्ट ने भेजा घर लेकिन 15 दिन बाद फिर भागकर प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, दोबारा पुलिस को सौंपा

0
1472

नवादा टुडे डेस्क

सुमीत कुमार लाल
प्रेम में पागल एक नबालिग प्रेमिका ने प्रेमी के लिए कोर्ट के निर्देश को भी नकार दिया। कोर्ट ने उसे दो साल मां-पिता के साथ रहने का निर्देश दिया था। लेकिन वह 15 दिन बाद फिर भागकर प्रेमी के घर पहुंच गई। घटना हिसुआ शहर के एक मुहल्ले की है। जहां की एक नबालिग युवती एक माह पहले प्रेमी से भागकर शादी कर ली थी। परिजनों के एफआईआर के बाद पुलिस ने उसे बरामद कर कोर्ट में प्रस्तुत किया।

कोर्ट ने लड़की को परिजनों के पास रहने का निर्देश दिया था। लेकिन वह पंद्रह दिनों बाद फिर घर से भाग गई और प्रेमी के घर पहुंच गई। जहां प्रेमी नहीं मिला और प्रेमी के परिजनों ने लड़की को दोबारा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद गुरूवार को लड़की के परिजन हिसुआ थाना पहुंचे तथा लड़की को समझाने का प्रयास किया। हिसुआ थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here