पुराने मंदिर को तोड़कर उसी स्थान पर नया मंदिर का हुआ निर्माण, 9 दिनों तक कि गइ मां भगवती की पुजा अचर्ना

0
1110

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर प्रखंड के थाली बाजार में मां भगवती की पुराने मंदिर को तोड़कर नए मंदिर निर्माण किए गए। भगवती की प्रतिमा को स्थापित करने के लिए 9 दिनों तक दुर्गा पाठ मंदिर के प्रांगण में किया गया। दुर्गा पाठ की समाप्ति के बाद 24 घंटे का अखंड कीर्तन किया गया  इस अखंड कीर्तन में पाली बाजार के अलावे आसपास के गांव के महिला पुरुष छोटे बड़े बच्चे उत्साह पूर्वक भाग लिया।

ग्रामीणों में काफी खुशी देखा जा रहा है बताया जा रहा है कि मां भगवती देवी मंदिर के निर्माण के लिए सभी समुदाय के लोग मिलकर बनाया है नए मंदिर निर्माण किए जाने के बाद सभी समुदाय के लोग मिलकर नए विधि विधान से मां भगवती की प्रतिमा को स्थापित किया है जिसमें रात दिन करके 9 दिनों तक अखंड कीर्तन किया जा रहा है। इस अखंड कीर्तन में महिला पुरुष मिलकर पूजा पाठ किया।

देवी मंदिर को फूलों की माला से सजाया गया है। 9 दिनों तक पाठ होने को लेकर ग्रामीणों में श्रद्धा पूर्वक माता की सेवा में लगे रहे। इस मौके पर मंदिर की सेवा में लगे रहे कार्यकर्ता प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि गोरेलाल यादव धीरू यादव महेंद्र यादव रामविलास यादव सत्येंद्र यादव कपिलदेव प्रसाद एफसीआई सुरेश प्रसाद शिक्षक मनोज वर्मा के अलावे कई कार्यकर्ता मदद के तौर पर मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here