नवादा टुडे डेस्क
नारदीगंज प्रखंड के नारदीगंज पंचायत में स्थित नारदीगंज काॅलेज जाने का मुख्य मार्ग शंकर तिवारी के घर के समीप नाले का पानी सड़क पर बहाव होने से सड़क गड्ढे में तब्दिल हो चुका है। शंकर तिवारी, विजय सिंह, मनीष, अभिषेक ने कहा जनप्रतिनिधियों की लापरवाही के कारण टूटी नाली से दर्जनों घर के गंदे पानी का बहाव होने से नाली में नहीं जाकर सड़क पर पानी का बहाव होने लगा। सड़क पर पानी का बहाव होने के कारण गढ्ढा हो चुका है। जिसके कारण काॅलेज और दर्जनों गांव के ग्रामीणों को आने जाने में गंदे नाले के पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है।



















































































































