नवादा के चार परीक्षा केन्द्रों को बनाया गया माॅडल सेंटर, रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया मेन गेट

0
1167

नवादा टुडे डेस्क

नवादा इंटर परीक्षा के लिए जिले में 4 माॅडल सेंटर बनाए गए हैं। माॅडल सेंटर में परीक्षार्थी से लेकर वीक्षक, दंडाधिकारी आदि सभी कर्मी व पुलिस महिला होगी। नवादा में गांधी इंटर स्कूल, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, कन्या इंटर विद्यालय नवादा तथा आरएमडब्ल्यू काॅलेज को माॅडल सेंटर के लिए चयनित किया गया है।

– अलग लुक में होगा माॅडल सेंटर,रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया मेन गेट, मेन गेट से परीक्षा केन्द्र तक होगी रोड कारपेट
शिक्षा विभाग द्वारा माॅडल सेंटर को अलग लुक देने का प्रयास होगा। परीक्षा का महौल खुशनुमा बनाने एवं परीक्षा को उत्सव के रूप में लेने के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की छात्रों एवं अभिभावकों को दिए गए सलाह पर 2018 की परीक्षा से ही यह पहल शुरू हुआ है। माॅडल सेंटर में वीक्षक से लेकर मजिस्ट्रेट आदि सभी महिलाएं होगी। हालांकि आरएमडब्ल्यू में सीएस पुरूष हैं।

माॅडल सेंटर में मेन गेट को रंग बिरंगे गुब्बारे से सजाया जाएगा। गेट से लेकर एग्जाम रूम तक रेड कारपेट होगी। परीक्षा केन्द्र में प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों का स्वागत किया जाएगा। केन्द्राधीक्षक अफजल सआदत हुसैन ने बताया गेट पर स्वागत द्वार बनाया जाएगा। परीक्षा केन्द्र में महिला चिकित्सा कर्मी की प्रतिनियुक्ति होगी। सभी छात्राओं के लिए मिनरल वाटर की सुविधा होगी तथा तत्काल चिकित्सीय सुविधा के लिए फ्रस्टेट एड बाॅक्स आदि होंगे। उन्होंने कहा परीक्षा सकारात्मक महौल में सम्पन्न कराने के लिए माॅडल सेंटर को आकर्षक बनाया जाएगा ताकि खुशनुमा महौल में छात्राएं परीक्षा दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here