एनआरसी, एनपीआर के विरूध अनिश्चितकालीन धरना जारी, भीम आर्मी प्रदेश अध्यक्ष भी हुए सरीक

0
1306

नवादा टुडे डेस्क

नवादा के बुन्देला बाग मे सीएए और एनआरसी एनपीआर के विरोध मे अनिश्चित कालीन धरना मे भीम आर्मी बिहार के प्रदेश अध्यक्ष चन्दन पासवान शनिवार को पहुचे वही भीम आर्मी के कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया, चन्दन कुमार चौधरी, भीम आर्मी जिला अध्यक्ष के नेतृत्व मे बिहार प्रदेश अध्यक्ष का कार्यक्रम रखा गया था, बिहार प्रदेश अध्यक्ष ने कहा की बताया की जब तक काला कानून वापस नही हो जाता, तब तक बिहार पूरे देश मे भीम आर्मी सीएए और एनआरसी एवं एनपीआर का विरोध करते रहेंगी।

साथ ही भीम आर्मी जिला अध्यक्ष चन्दन कुमार चौधरी ने बताया की भीम आर्मी के संस्थापक चन्द्रशेखर आजाद का नवादा मे बहुत जल्द ही कार्यक्रम रखा जाएगा। तिथि निर्धारित होने पर मीडिया द्वारा सूचना दिया जाएगा। प्रदेश सलाहकार गुरु जी राजबल्लभ पासवान, राजीव दास, वारसलीगंज प्रखंड अध्यक्ष धमेंद्र राजवंशी, हिसुआ प्रखंड अध्यक्ष सिदार्थ रावण, ऋतिक राज, प्रिंस कुमार के अलावे भीम आर्मी के कई कार्यकर्ता धरना मे पहुचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here