भारतीय आर्मी हैंडबॉल टीम में हुआ नवादा के सुमन का चयन हैंडबाॅल संघ ने सुमन हंसना को किया सम्मानित

0
595

नवादा टुडे डेस्क

नवादा भारतीय आर्मी हैंडबाॅल टीम में नवादा जिले के प्रतिभावान हैंडबॉल खिलाड़ी सुमन कुमार हंसना का चयन हुआ है। सुमन पकरीबरावां निवासी सत्येंद्र सिंह के पुत्र हैं। सुमन राष्ट्रीय स्तर की कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुके हैं। 2017 में गुजरात के गांधीनगर में आयोजित खेलो इंडिया नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में वे बिहार टीम की ओर से गोलकीपर के रूप में खेलते हुए थर्ड प्लेस प्राप्त किए थे। इसके अलावा सब जूनियर नेशनल जूनियर नेशनल इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त किए हैं। अब आर्मी फैजाबाद की टीम से हैंडबॉल खेलेंगे।

नवादा जिला हैंडबॉल खिलाड़ियों एवं खेल प्रेमियों के लिए उत्साह की बात है कि खिलाड़ियों को अब अलग-अलग विभागों में नौकरी प्राप्त हो रही है। इस उपलब्धि पर सुमन के भाई अमन ने बधाई दी है। अमन भी कई राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी भाग लिए हैं। नवादा जिला हैंडबॉल खेल प्रेमी एवं संघ के अधिकारी डॉक्टर आरपी साहू, रामविलास प्रसाद ,संतोष कुमार वर्मा, कनक कुमार, संजीव कुमार, खुशबू कुमारी, श्याम सुंदर कुमार, अभिषेक कुमार सिन्हा, नीरज कुमार, नीतीश कुमार, विकास कुमार आदि लोगों ने सुमन को बधाई दिए एवं माला पहनाकर सम्मानित किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here