सुमित कुमार लाल जी
नारदीगंज एक्सीडेेंट के बाद बेहतर इलाज के लिए नारदीगंज से सदर अस्पताल भेजा गया और जव सुधार नीं हुइ तो नवादा से पटना रेफर कर दिया गया। घायल महेश साव की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने के कारण पैसे के आभाव में पूर्ण ईलाज के लिए परिजन वंचित होने लगा। तब ग्रामीण चंदा इकठा कर इलाज कराने का निर्णय लिया। जिला के नारदीगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को एक झंझरिया पलटने से चालक को सिर में गहरी चोट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया था।
स्थानीय लोगों के द्वारा नारदीगंज पुलिस को सुचना दिया गया। पुलिस को सूचना मिलने पर एसआई अनिल राम ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर घायल चालक को अस्पताल में इलाज के लिए दाखिला कराया। मौके पर पुलिस से पूछताछ करने पर पता चला कि कहुआरा निवासी महेश साव बनगंगा से कुछ सामान उतार कर घर लौट रहा था। उसी बीच एन एच 82 फोर लेन पर दरियापुर गांव के पास झंझरिया पलट गया था। जिसके बाद चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया।
नारदीगंज समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टर अखिलेश प्रसाद ने उसे बेहतर उपचार के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। नवादा में भी होश नहीं आने पर उसे पटना रेफर कर दिया गया। आर्थिक स्थिति ठीक नहीं रहने पर ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा करके उसे इलाज कराने का निर्णय लिया। गांव के पप्पू शर्मा, शंकर कुमार ,राजा मालाकार, सुधीर पासवान, गोरेलाल राजवंशी ने बताया कि महेश साव का 8 वर्ष का बच्चा हैै और कोई जोत जमीन नहीं है। किसी तरह से घर चल रहा था। इसीलिए हम लोग चंदा इकट्ठा करके उसे इलाज का निर्णय लिया गया है।





















































































































