नवादा डेस्क
आज जिले के बुंदेलखंड थाना के पास ही नाले में एक युवक का शव मिला शब मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जाता है कि सुबह नाले में एक आदमी ने शब को तैरते हुआ देखा। और आस पास के आदमी से कहा उसके बाद पास का ही थाना बुंदेलखंड को सूचना दिया गया।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष ने मौके पर पहुंच कर शब को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और जांच में पुलिस जुट गई है। घटनास्थल पर एएपी अभियान भी अपना दल बल के साथ पहुंचे थे। वहीं मृतक का पहचान कमलपुर मोहल्ला के मो शाहनवाज के पुत्र मो ताहिर के रूप में किया। गया परिजन बताते हैं कि 3 मार्च से युवक लापता था।




















































































































