डीएम को इलेक्शन में बेहतर काम के लिए मिला बेस्ट इलेक्ट्राॅल प्रैक्टिसेस अवार्ड

0
850

नवादा टुडे डेस्क

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर बिहार के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी एचआर श्रीनिवास ने पटना में राज्य स्तर पर नवादा के जिलाधिकारी सह जिलाधिकारी कौशल कुमार को इलेक्ट्रल के क्षेत्र में बेहतर काम के लिए सम्मानित किया गया है। नवादा के डीडीसी वैभव चैधरी ने बताया कि बेस्ट इलेक्ट्राॅल प्रैक्टिसेस अवार्ड के तहत नवादा के जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया है। 

वोटरलिस्ट में महिलाओं का प्रतिशत बढ़ने को लेकर जिलाधिकारी को सम्मानित किया गया है। नवादा के वोटरलिस्ट में महिलाओं का अनुपात 917 था लेकिन बेहतर प्रयास के कारण 927 तक पहुंच गया है। यही नहीं, नवादा में 32 हजार दोहरी प्रविष्टी थी। इसका निराकरण कर दिया गया है। शत प्रतिशत वोटर कार्ड जैसे काम को लेकर नवादा के निर्वाचन पदाधिकारी को सम्मानित किया गया है।

गौरतलब हो कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत नवादा जिले में 16 लाख 75 हजार 676 वोटर हैं। जिसमें 8 लाख 68 हजार 697 पुरूष एवं 8 लाख 4 हजाी 904 महिला वोटर्स हैं। इसमें थर्ड जेंडर की संख्या 75 है।

नवादा में रजौली एसडीओ को सम्मानित करते हुए

दूसरी तरफ, नवादा नगर में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक रहने की शपथ दिलाई गई। डीडीसी वैभव चैधरी की उपस्थिति में आयोजित इस कार्यक्रम में नये वोटरों को सम्मानित किया गया। नवादा में रजौली एसडीओ को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीनिवास, डीपीआरओ गुप्तेश्वर कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here