बकसोती के मो. चांद ने रची थी पुल निर्माण कंपनी के कैंप पर हमले की साजिश , तीन गिरफ्तार

0
704

नवादा टुडे डेस्क

गोविंदपुर के बकसोती स्थित पूर्ण निर्माण कंपनी के कैंप पर हमले की साजिश स्थानीय बकसोती निवासी मो चांद ने रची थी। पुलिस ने इस कांड में शामिल 3 आरोपियों को बुधवार को जेल भेज दिया।

शुरुआती पूछताछ के अनुसार मोहम्मद चांद ही मास्टरमाइंड है। इस हमले में संलिप्तता साबित होने के बाद नरहट थाना क्षेत्र के कुशा निवासी मो आफताब, बकसोटी निवासी वाहिद अंसारी तथा नवादा शहर के अंसार नगर निवासी मुस्ताक अहमद को बुधवाार को जेल भेज दिया गया है।

इसके अलावाााा हिरासत में  लिए गए अन्य पांच लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया। हालांकि इस घटना के वाजिब कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। गिरोह के सरगना मोहम्मद चांद की गिरफ्तारी केे बाद ही स्पष्ट रूप से कुछ पता चल पाएगा। थानाध्यक्ष ने बतायाा कि गिरफ्तार तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया। घटना के सरगनाा को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

क्या है मामला

बता दें कि रविवार की रात अपराधियों ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसोती स्थित सकरी नदी के पास पुल निर्माण कंपनी के कैंप पर हमला कर जमकर उत्पात मचाया था। अपराधियों ने कैंप के मजदूरों की बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई की थी। तथा एक पोकलेन मशीन और बोलेरो को आग के हवाले कर दिया था। इस मामले में पुल निर्माण कंपनी के मुंशी ने गोविंदपुर थाने में एफ आई आर दर्ज कराया था।  घटना के बाद से पुलिस अपराधियों की धरपकड़ में जुटी है लेकिन अब तक मामले का स्पष्ट रूप से उद्भेदन नहीं हो पाया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here