नवादा डेस्क सुमित कुमार
नवादा जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पकड़िया मोड के पास मॉर्निंग वॉक करने निकले युवक को अपराधियों ने गोली मार दी। बताते चलें कि चले कि अमेरिका बीघा के सीताराम सिंह का पुत्र संदीप कुमार मॉर्निंग वॉक करने के लिए बाइक से पकड़िया के तरफ जा रहा था। उसी दौरान ईट भट्टा के पास हथियार से लैस तीन अपराधियों ने युवक को गोली मार दी।
और गोली लगे युवक का बाइक लेकर फरार हो गए। चिंताजनक हालत में युवक को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया। जबकि युवक ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। वही गोली चलाने वाले का कोई पहचान नहीं हो पाई है। समाचार संकलन तक किन्ही पर एफ आई आर नहीं हुई है।Attachments area




















































































































