नवादा जिला के नारदीगंज प्रखंड के भागलपुर गांव के लोग पिछले तीन दिनों से अपने गांव में ही कैद हैं। गांव में कैद रहे ग्रामीणों की दशा जानने की कोशिश भी प्रशासनिक स्तर पर नहीं की गई है। जानकारी के अनुसार भागलपुर गांव तीन तरफ से नदियों से और चौथे तरह सोत से घिरा है। पिछले चार दिनों तक जिले में हुई लगातार बारिश से सभी नदियां उफनाई हुई है। नदियां उफनाने से भागलपुर गांव चारो तरफ से सैलाव से घिर गया है। स्थिति यह है कि चार दिनों से गांव के लोग न तो यहां से बाहर निकले हैं और न तो बाहर के लोग गांव जा सके हैं। ग्रामीणों ने काॅल करके बताया कि गांव में करीब 500 की आबादी है। सभी गांव में अपने-अपने घरों में कैद हैं। ग्रामीणों को भय है कि इस बीच किसी की तबीयत खराब हो गई तो मौत को गले लगाने के अलावा कोई उपाय नहीं बच पाएगा। ग्रामीणों ने आवगमन के लिए नौका व्यवस्था करने की मांग की है।
Home नवादा



















































































































