ट्रेन में बैग लेकर भाग रहे उचक्के को पकड़ने में युवक का हाथ कटा

0
862

नवादा टुडे डेस्क 

ट्रेन से बैग लेकर भाग रहे उचक्के को पकड़ने के चक्कर में एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। युवक बुरी तरह से घायल हो गया। घायल युवक अविनाश कुमार गया जिले के वजीरगंज  प्रखण्ड कॆ तिलोरा गांव निवासी नवल किशोर प्रसाद का पुत्र  है।  बताया जाता है कि युवक ने कटिहार जाने कॆ लिए जमुआवां  स्टेशन से 53630 गया-क्युल पैसेंजर ट्रेन पकड़ा था।

नवादा-शेखपुरा कॆ बीच बड़गांव हॉल्ट कॆ निकट एक उचक्के द्वारा बैग चुराकर भागने लगा। इसी क्रम में उचक्कॆ से बैग को छुड़ाने कॆ दौरान ट्रेन खुल गई , जिससे दुर्घटना कॆ क्रम में एक हाथ कट गया। जिसे गंभीर हालत में पटना कॆ एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है , जहाँ उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here