नवादा टुडे डेस्क
सिरदला प्रखंड के उग्रवाद प्रभावित खतांगी पंचायत के मढ़ी जंगल में प्रस्तावित द्वारपाल बांध निर्माण के लिए शुक्रवार को चेयरमैन और डीडीसी ने स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान डैम बनाने के लिए चिन्हित किए गए लोकेशन और इससे होने वाले फायदे पर चर्चा की गई। अध्यक्ष और डीडीसी ने डैम के अलावे पड़रिया गांव में जल संरक्षण को ले मनरेगा से निर्मित कुंऐ का भी मुयायना किया ।
पंचायत के मुखिया रामलखन प्रसाद यादव ने डीडीसी को द्वारपाल से मढ़ी गांव के आवागमन को सुगम बनाने के लिए तिलैया नदी पर दो पुल तथा क्लॉन्दी गांव पहुचने के लिए एक पुल की बनाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने मोहनरिया गांव स्थित तिलैया नदी में दो वर्ष पूर्व निर्माण किये गए पुल में संवेदक द्वारा बरती गई अनियमितता के कारण ध्वस्त पुल को भी दिखाया गया।
डीडीसी ने मुखिया रामलखन प्रसाद को आस्वस्त करते हुए जन सुविधा को लेकर आवश्यक कदम उठाने की बात कही। जिप अध्यक्ष पिंकी भारती ने कहा कि जंगल में निवास करने वाले लोगो का आवागमन सुगम बनाने को लेकर पुल का प्रस्ताव भी पारित कराने की भरसक कोशिश की जाएगी । मढ़ी से पूर्व डीडीसी ने सिरदला प्रखंड कार्यालय स्थित मनरेगा कार्यालय, कुशल युवा केन्द्र, आरटीपीएस काउंटर सहित अन्य कार्यालय का भी सघन निरीक्षण किये ।
इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पिंकी भारती, बीडीओ अखिलेश्वर कुमार, जीपीएस अमरदीप चैधरी, पीओ बीरेंद्र कुमार, मुखिया कुणाल, गया चंद्र भूषण, बरुन कुमार यादव, जेएनयू के प्रोफेसर निराला जी, पूर्व कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र भारती, मनरेगा पीटीए अशोक कुमार, मनरेगा जेई रमेश कुमार वर्मा, पीआरएस राजीव कुमार, रामप्रसाद यादव, ग्रामीण कमलेश यादव,मंटू साव सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।






















































































































