शराबी नेें एक महादलित परिवार के साथ मार पीट कर घर में लगायी आग

0
568

नवादा टुडे डेस्क

शराबी दबंगों ने एक महादलित परिवार के साथ मारपीट कर घर में आग लगा दी। इस घटना में हजारों के समान जल के राख हो गये। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गयी।

यह घटना सोमवार की शाम को हुई। जानकारी के अनुसार, नगर थाना क्षेत्र के भदौनी पंचायत स्थित पिपरा चक गांव निवासी इंद्रदेव पासवान की पत्नी धनवंतरी देवी व बेटा धर्मेंद्र कुमार के साथ शराबियों ने मारपीट कर घर में घुसकर आग लगा दिया। पीड़िता धनवंतरी देवी ने बताया कि खरीदी बिगहा निवासी शुकर राजवंशी जितेंद्र चैधरी व मिर्जापुर निवासी अमन कुमार साहित आधा दर्जन शराबियों ने घटना को अंजाम दिया है।

उन्होनें बताया कि शुकर राजवंशी और जितेंद्र चैधरी दोनों हमारे पुत्र धर्मेंद्र को जबरन शराब पीने के लिए कह रहे थे। जिसका विरोध करने पर घर में घुस कर मां और बेटे दोनों की जम कर पिटाई कर करते हुए घर मे आग लगा कर फरार हो गये। इस घटना की सुचना पुलिस को मिलने के बाद घटना स्थल पर पहुंची पुलिस आरापितोें की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी करने में जुटी पुलिस।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here