पहला पाॅजिटिव मरीज का रिसैंपलिंग में आई निगेटिव रिपोर्ट, दो पाॅजिटिव के रिसैंपलिंग रिपोर्ट का है इंतजार

0
1403

अशोक प्रियदर्शी


वैश्विक महामारी से जुझ रहे नवादा वासियों के लिए अच्छी खबर है। नवादा के पार नवादा के जिस पहले शख्स का पाॅजिटिव रिपोर्ट आई थी, उसका रिसैंपलिंग में निगेटिव रिपोर्ट आई है। जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने दैनिक भास्कर को बताया कि प्राॅटोकाॅल के तहत दो रिसैंपलिंग के बाद ही किसी नतीजे पर पहुंचा जा सकता है। जिस पहले शख्स का पाॅजिटिव रिपोर्ट आया है उसका रिसैंपलिंग मंे निगेटिव रिपोर्ट आया है। जिलाधिकारी ने बताया कि दो और पाॅजिटिव मरीजों का सैंपल दोबारा जांच के लिए भेजा गया है। उस रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने कहा कि जिलेवासियों को परेशान होने की जरूरत नही है। प्रशासन हर पहलू पर नजर रख रहा है।


दूसरी तरफ, जिस पहले शख्स का निगेटिव रिपोर्ट आई है, उसे उसके घर पर पहुंचा दिया गया है। उसे होम क्वारेंटाइन पर रखा गया है। यह खबर लोगों को राहत देनेवाली है।
गौरतलब हो कि चार दिनों के अंतराल में नवादा के तीन लोगों की पाॅजिटिव रिपोर्ट आई है। पहली दफा आठ अप्रैल को पार नवादा के एक 38 वर्षीय शख्स में पाॅजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसके बाद उसके ट्रेवल हिस्ट्री के आधार पर पार नवादा और मेसकौर प्रखंड के सहवाजपुर पंचायत क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों की जांच की गई।


  पार नवादा वाले शख्स के साथ उस गांव के एक शख्स को आइसोलेशन पर रखा गया था। गांव के उस शख्स की रिपोर्ट अभी कंफर्म नही हुई है। लेकिन गांव वाले उस शख्स के संपर्क में आए दो लोगों में पाॅजिटिव पाया गया है। इसमें एक 45 वर्षीय व्यक्ति और दूसरा एक 16 वर्षीय लड़की है। जिला प्रशासन ने दोनों को आइसोलेशन पर रखा है। प्रोटोकाॅल के तहत इन दोनों का रिसैंपलिंग भी जांच के लिए पटना भेजा गया है। इसकी रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है।
हालांकि जिला प्रशासन उस कड़ी को तोड़ने मंे जुटी है, जिसके जरिए पाॅजिटिव केस मिला है। उसके लिए बारिकी से ट्रेवल हिस्ट्री का अवलोकन और उस आधार पर कदम उठा रही है।


दूसरी तरफ, बाहर से आए लोगांे का होम क्वारेंटाइन पर रखा गया है। राहत की बात यह है कि क्वारेंटाइन सेंटरों से अच्छे संकेत मिल रहे हैं। जिला प्रशासन ने करीब 6500 लोगोें को जिले के विभिन्न स्थानों पर क्वारेंटाइन पर रखा था। इनमें 4800 का 14 दिनों की अवधि पूरी हो गई है। उनमें इस तरह का कोई भी लक्षण नही मिला है। करीब 1700 क्वारेंटाइन पर हैं, जिनका 14 दिनों का मियाद भी जल्द ही पूरी होने वाली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here