मानव श्रृंखला के सफल क्रियान्वयन के लिए जिले के सभी सरकारी-गैर सरकारी स्कूल एवं काॅलेजों में होगी गतिविधियां

0
604

नवादा टुडे डेस्क

जल जीवन हरियाली,मद्य निषेध,बाल विवाह उन्मूलन तथा दहेज प्रथा के विरूद्ध 19 जनवरी को जिले में बनने वाले 348 किमी के मानव श्रृंखला के लिए जन भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए शिक्षा विभाग काफी तत्परता से लगा हुआ है। इसके लिए जिले के सभी सरकारी,गैर सरकारी,मान्यता प्राप्त स्कूल काॅलेजों में गतिविधियां आयोजित करने की योजना बनाई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी संजय कुमार चैधरी ने कहा पूरे जिले में पूरे जिले में 348 किमी दूरी में मानव श्रृंखला का निर्माण होना है।

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन के लिए स्कूल एवं काॅलेज लेवल पर वातावरण निर्माण के उदेश्य से गतिविधियां आयोजित करने का निर्णय लिया गया है ताकि लोग इस विषय में जागरूक हो सकें और मानव श्रृंखला में व्यापक भागीदारी निभा सकें। उन्होंने जिले के सभी शिक्षण संस्थान के प्रधानाध्यापकों,काॅलेज के प्राचार्य एवं प्राइवेट स्कूल के संचालकों से अपील करते हुए कहा कि हरियाली है तो जल है एवं जल है तो जीवन है के जल जीवन हरियाली अभियान के मुहिम में जनभागीदारी तय करने के लिए अभियान में भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा शिक्षण संस्थान समाज का आइना होता है। यहां से निकली हर संदेश लोगों के लिए प्रेरणादायी होती है। उन्होंने विश्वास जताया कि शिक्षक समाज समाजिक जिम्मेवारी को समझते हुए समाजिक गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेंगे।  
– तिथिवार महत्वपूर्ण गतिविधयां
6 जनवरी से 18 जनवरी तक प्रतिदिन सभी स्कूल में काॅलेजों में मानव श्रृंखला का माॅक ड्रील कराना है। इसमें शिक्षक,छात्र-छात्रा,टोला सेवक शिक्षा स्वंय सेवक हिस्सा लेंगे।

7 जनवरी,9 जनवरीत्र10 जनवरी,14 जनवरी,16 जनवरी,17 जनवरी को स्कूल एवं काॅलेज के पोषक क्षेत्रों में छात्रों के साथ प्रभातफेरी का आयोजन करना है। प्रभातफेरी में सभी शिक्षक,शिक्षा कर्मी,समेत छात्र-छात्रा एवं शिक्षा स्वयं सेवक भाग लेंगे।

7 जनवरी को जिले के सभी स्कूलों में चित्रांकन,200 मीटर दौड़,जलेबी दौड़ का आयोजन करना है। इसमें 6 क्लास से आठवीं क्लास के छात्र-छात्रा शामिल होंगे।

8 जनवरी को निबंध लेखन,वाद-विवाद प्रतियोगिता,भाषण प्रतियोगिता एवं क्वीज प्रतियोगिता का आयोजन करना है। इसमें जिले के सभी स्कूल एवं काॅलेज के छात्र शामिल होंगे।

9 जनवरी को मेंहदी लगाओ प्रतियोगिता का आयोजन सभी कस्तुरबा विद्यालय,सभी प्रकार के माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा प्राइवेट स्कूलों में भी करना है।

10 जनवरी तक श्लोगन लेखन पंचायत प्रखंड एवं जिला स्तर पर करना है। इसकी जिम्मेवारी केआरपी,टोला सेवक,शिक्षा स्वयं सेवक को दी गई है।

10 जनवरी को संकुल स्तर पर हस्ताक्षर अभियान एवं प्रखंड स्तर पर चित्रांकन,200 मीटर दौड़,जलेबी दौड़,निबंध लेखन,वाद विाद प्रतियोगिता आयोजित करना है।

11 जनवरी को सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में रंगोली प्रतियोगिता तथा सभी स्कूल एवं काॅलेजों में पौधारोपण कार्यक्रम करना है। इसी दिन सभी विद्यालयों में संकल्प पत्र भरवाया जाएगा।

13 जनवरी को जिला स्तर पर चित्राकन,दौड़,जलेबी दौड़,निबंधन लेखन आदि प्रतियोगिता का आयोजन।

14 जनवरी को पतंगबाजी,फटबाॅल मैच,क्रिकेट एवं अन्य खेल प्रतियागिता सभी मिडिल एवं हाई स्कूलों में।

16 जनवरी को प्रखंड एवं संकुल स्तर पर पदयात्रा।

17 जनवरी को सभी संकुलों में कैंडल मार्च तथा 18 जनवरी को प्रखंड स्तर पर मशाल जुलूश का कार्यक्रम होगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here