नवादा टुडे डेस्क
अकबरपुर प्रखंड के सुपौल गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। वंचित जन अधिकार मोर्चा के तत्वधान में सुपौल महादलित टोला में गुरुवार को बाबा साहेब डॉ0 भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर काफी संख्या में दलित व पिछड़ा समुदाय के लोग एकत्रित होकर प्रतिमा शिलान्यास को उमंग के रुप में मनाया।
उपस्थित भीड़ को सम्बोधित करते हुए रामचन्द्र राम बौद्ध ने कहा कि जिस तरह वर्तमान सरकार में संविधान से खिलवाड़ हो रहा है ऐसे समय में संविधान बचाना हमारा काम है। मौके पर सुरेश बौद्ध, सनोज बौद्ध, सुरेंद्र, राजू राजवंशी, मनोज राजवंशी चंदन कुमार बौद्ध, चंद्रिका राजवंशी कैलाश राजवंशी, विवेक कुमार, लवलेश कुमार, सनी, पवन, रोहित, ताजिम अंसारी, तकि ईमान महादेव, रॉकी, शैलेश एवं सुरेंद्र कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य काफी संख्या में लोग उपस्थित हुए।





















































































































