नवादा टुडे डेस्क
अकबरपुर एक तरफ रिकार्ड तोड़ ठंड से लोग परेशान हो रहें है तो दूसरी तरफ अकबरपुर प्रशासन बेपरवाह बना हुआ है। अब तक अलाव की व्यवस्था नहीं हुई है। प्रखंड का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री तक पहुंच चुका है। ठंढ ऐसी है कि दिन में भी उंगलियां काम नहीं कर रही है। लोगों को दिन में भी रूम हीटर चलाना पड़ रहा है। ठंड का असर बाजार पर भी दिख रहा है और दुकाने 11 बजे के बाद खुलकर 6 बजे ही बंद हो जा रही है।
शाम सात बजे के बाद अंडे बेचने वाले ठेले के अलावा बाकि चीजें कम ही दिख रही है। रात के 11 बजे तक खुली रहने वाली फतेहपुर मोड़ की बड़ी दुकानें भी 8 बजे तक बंद हो जा रही है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार अगले कुछ दिनों तक इसी तरह की स्थिति बनी रहेगी। ठंड के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों को हो रही है। प्रखंड के आगनबाड़ी में अब तक ठंड की छुट्टियां नहीं हो पाई है। इसलिए बच्चों को भी काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
शनिवार की सुबह जगह-जगह ठंड से ठिठुरते बच्चे का इंतजार करते दिखे। प्रखंड में लगातार शीतलहर चलने से तापमान में भारी गिरावट आया है । ग्रामीण गणेश यादव, चन्दन कुमार, बृजनंदन प्रसाद, महेश प्रसाद ने बताया कि अंचल अधिकारी के मनमानी के अबतक प्रखंड क्षेत्र में अलाव की व्यवस्था नहीं की गई हैं। उन्होंने यह भी बताया कि अलाव के नाम पर आई राशि का बंदरबांट किया जा रहा हैं और कहीं भी अलाव नहीं जल रहा हैं।



















































































































