दोस्त ने जब मांगा कर्ज का पैसा तब घर से बुलाकर कर दिया हत्या

0
621

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले के अकबरपुर थाना के नान्हू विगहा निवासी 30 वर्षीय युवक मुकेश कुमार की धारदार हथियार से हत्या कर लाश को चेताविगहा गांव के समीप फेंक दिया गया है। पुलिस ने शनिवार की रात्रि में लाश को चेताविगहा गांव के बधार से बरामद किया है।


परिजनों के मुताबिक, नान्हू विगहा निवासी मुकेश कुमार ने चेताविगहा के अजय यादव को कर्ज दिया था। कर्ज की राशि लौटाने को कहा तब उसकी हत्या कर दी गई। मृतक के भाई शैलेश कुमार ने बताया कि नंदलाल विगहा के अजय यादव को एक लाख रूपया कर्ज दिया था। मुकेश ने यह राशि लौटाने को कहा था। शुक्रवार की शाम में उसके भाई मुकेश को घर से बुलाकर अजय यादव ले गया था उसके बाद उसकी हत्या कर दी गई।


आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-31 किया जाम
आक्रोशित ग्रामीणों ने चेताविगहा के समीप शव को रखकर एनएच 31 को जाम कर दिया। रजौली एसडीपीओ के आने के बाद जाम को हटाया गया। सीओ ओमप्रकाश भगत ने मृतक के परिजनों को पारिवारिक लाभ के तहत 20 हजार रुपए तथा मुखिया रिंकी कुमारी ने कबीर अंत्येष्टि के तहत 3 हजार रुपए दिया। थानाध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी शोभा देवी के बयान पर नंदलाल विगहा के अजय यादव, अशोक यादव और विरेंद्र यादव को नामजद अभियुक्त बनाया गया हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here