एसएससी की परीक्षा में हिसुआ का ऋषि आनंद देश में आया अव्वल

0
629

नवादा टुडे डेस्क

हिसुआ प्रखंड के भदसेनी गांव निवासी बाल्मीकि प्रसाद के पुत्र ऋषि आनंद ने एसएससी द्वारा आयोजित सीएच एसएल परीक्षा 2017 में टाॅपर बनकर जिले का नाम रोशन किया है। ऋषि आनंद को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उनके माता-पिता, सगे-संबंधियों, मित्रों में काफी खुशी देखी जा रही है। ऋषि आनंद ने बताया कि 2008 में 92 फीसदी अंकों के साथ डीएवी विद्यालय चाईबासा से मैट्रिक और डीपीएस बोकारो से 2010 में 93 फीसदी अंक के साथ इंटर में उत्तीर्ण हुआ। इसके बाद 2014 में कुसैट इंजीनियरिंग कॉलेज केरला से 85 फीसदी अंकों के साथ बीटेक की परीक्षा के बाद दिल्ली में इंजीनियर की नौकरी शुरू की।

जॉब करते हुए हुए यूपीएससी की परीक्षा में भी अपीयर हुए थे, लेकिन कम अंक आने के कारण उनका चयन नहीं हो पाया। ऋषि ने एसएससी द्वारा आयोजित सीएच एसएल 2017 परीक्षा में अपनी प्रतिभा का जौहर दिखाया तथा शुक्रवार को आये रिजल्ट में देश में प्रथम स्थान पाकर अपने गांव भदसेनी सहित जिले का नाम रोशन किया। उन्होंने बताया कि इस परीक्षा से वे उतने संतुष्ट नहीं हैं। उन्हें रेलवे सेक्शन इंजीनियर प्रतियोगिता परीक्षा में भी उन्हें सफलता हासिल हुई है।

उन्होंने कहा कि यूपीएससी की परीक्षा में उत्तीर्ण होकर वे देश सेवा करना चाहते हैं। माता-पिता को दिया सफलता का श्रेय ऋषि आनंद ने सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को देते हुए कहा कि दोनों के सहयोग से ही सब संभव हुआ है। ऋषि तीन भाई -बहनों में सबसे छोटे हैं। बड़े भाई निकेश सिंह रामगढ़ में शिक्षक जबकि बहन पिंकी कुमारी एक्सिस बैंक बेंगलुरु में पीओ के पद पर कार्यरत हैं। पिता जिला स्कूल चाईबासा से प्रधानाध्यापक के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। ऋषि ने कहा कि कोई भी प्रतियोगिता छोटा या बड़ा नहीं होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here