ककोलत के दिन बहुरेंगे, सीएम की घोषणा के बाद डीएम की पहल शुरू

0
1506
ककोलत का मुआयना करते जिलाधिकारी अधिकारियों के साथ

नवादा टुडे डेस्क   

बिहार का कश्मीर कहा जाने वाला ककोलत जलप्रपात को पर्यटकीय मानचित्र पर लाने की दिशा में पहल शुरू कर दिया गया है। नवादा के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने ककोलत जलप्रपात का मुआयना किया। जलप्रपात के समीप हो रहे कार्यों को देखा।  डीएम कौशल कुमार ने बताया कि ककोलत प्वाइंट से एक किमी की दूरी पर 5 एकड़ जमीन पर्यटक भवन सहित पार्किंग आदि के लिए अधिग्रहित किया जाना है। इसके लिए मुआयना किया गया  ताकि जल्द से जल्द जमीन चिन्हित कर इसे अधिग्रहण किया जा सके।  फिलहाल, वाटर फाॅल तक जाने वाली सीढ़ी आदि को दुरूस्त करने के लिए तेजी से काम हो रहा है।

 – सीएम ने की थी 200 करोड़ रूपए की योजनाओं की घोषणा

30 दिसम्बर 2018 को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ककोलत पहुंचकर इसका जायजा लिए थे। उन्होंने ककोलत को पर्यटक स्थल बनाने के लिए करीब 200 करोड़ रूपए की योजनाओं की घोषणा की थी। ककोलत के समीप 11 एकड़ में पर्यटकों की सुविधा के लिए मल्टी काॅम्प्लेक्स और गेट से झरना तक रोपवे लगाने समेत कई योजनाएं शामिल थी। मुख्यमंत्री ने ककोलत की तारीफ करते हुए कहा था कि बचपन से ककोलत आने की इच्छा थी, जो अब पूरी हुई। मुख्यमंत्री ने कहा था कि यह सचमुच रमणीक स्थल है। इसे पर्यटक के मानचित्र पर जगह मिलनी चाहिए। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here