सड़क जाम और पुलिस पर हमला के मामले में 33 पर एफआईआर

0
621

नवादा टुडे डेस्क

सिरदला के दुआरी गांव में सड़क हादसे के बाद सड़क जाम और पुलिस पर हमले के मामले में 33 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। ग्रामीणों पर सड़क जाम करने तथा पुलिस के साथ मारपीट करने तथा अभिरक्षा में रखें चालक को जान मारने की नीयत से छुड़ाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में सिरदला पुलिस ने दुआरी निवासी सुरेंद्र यादव, लालू प्रसाद, पवन कुमार, दीपू कुमार, संदीप कुमार तथा रामरायचक निवासी सुनील वर्णवाल, नागेश्वर चौधरी और बिनोद चौधरी सहित आठ नामजद तथा 25 अज्ञात उपद्रवियों पर प्राथमिकी दर्ज किया है।

गौरतलब है कि मंगलवार को थाना क्षेत्र के दुआरी गांव के समीप एसएच 70 पर डम्फर की चपेट में आकर रामरायचक निवासी बाइक सवार टुनटुन चौधरी और 10 वर्षीय बच्ची अंजलि कुमारी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी । घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों और मृतक के परिजनों द्वारा एसएच 70 को जाम कर दुर्घटनाकारित डम्फर चालक को बंधक बना लिया गया था । इस दौरान सिरदला पुलिस के साथ भी मारपीट की गई थी। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here