65 वें अंडर 19 नेशनल हैंडबाॅल प्रतियोगिता के लिए दिल्ली रवाना हुई

0
729

नवादा टुडे डेस्क

नवादा, दिल्ली में आयोजित 65 वें राष्ट्रीय विद्यालय हैंडबॉल अंडर-19 बालक एवं बालिका प्रतियोगिता के लिए बिहार टीम दिल्ली रवाना हुई। 16 खिलाड़ियों की बिहार टीम में नवादा जिले से तीन बालिका खिलाड़ी सपना कुमारी, ज्योति कुमारी एवं नेहा कुमारी है।  बिहार टीम के कप्तान के रूप में नवादा की बेटी सपना कुमारी का चयन किया गया है। बालक वर्ग में रवि कुमार उर्फ लाला का चयन बिहार टीम के लिए किया गया है।

हैंडबॉल कोच संतोष कुमार वर्मा ने बताया इस वर्ष राष्ट्रीय विद्यालय प्रतियोगिता में नवादा जिले से कुल 14 खिलाड़ियों ने भाग लिया है। जिसमें अंडर 14 में सिल्वर मेडल प्राप्त हुआ है। अंडर-19 प्रतियोगिता में भी पदक की संभावना प्रबल है। इन सभी खिलाड़ियों को नवादा जिला हैंडबॉल संघ के सचिव आरपी साहू, शिव कुमार प्रसाद, रामविलास प्रसाद, अलखदेव प्रसाद, संतोष कुमार वर्मा ,श्याम सुंदर कुमार, अमन कुमार, सोनू कुमार, कनक कुमार, संजीव कुमार, नीरज कुमार,  नीतीश कुमार आदि लोगों ने जीत हासिल कर आए इसके लिए शुभकामनाएं दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here