दो साल तक बनाया शारीरिक संबंध, शादी की बात पर पहचानने से कर रहा इंकार

0
3358

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिले में शादी का झांसा देकर एक लड़की के साथ दो साल तक शारीरिक संबंध बनाने के बाद वह लड़का अब उस लड़की को पहचानने से भी इंकार कर रहा है। मामला नवादा जिले के रजौली थाना क्षेत्र की है। पीड़ित लड़की का आरोप है कि 2 साल तक दोनों के बीच पति पत्नी जैसे संबंध रहे हैं।

लेकिन जब शादी की बात की जाने लगी तब वह पहचानने से भी इंकार कर रहा है। लड़की ने रजौली थाने में यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस का मानना है कि मामला प्रेम प्रसंग का है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here