रजौली में फिर पकड़ाया चोरी और लूट के वाहनों का जखीरा

0
1053

नवादा टुडे डेस्क

रजौली में एक बार फिर चोरी के वाहनों का जखीरा पकड़ाया है। शुक्रवार की अहले सुबह थाना क्षेत्र के फरका बुजूर्ग पंचायत के चंपाकली गांव में हुई छापेमारी में चोरी की बाइक और वैन बरामद किया गया। बरामद पिकअप वैन को पंाच दिन पहले नालंदा जिले के पावापुरी के पास से लूटा गया था। थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी के नेतृत्व में जिला स्वायट बल के जवानों ने चोरी की पांच बाइक और एक पिकअप वैन को बरामद कर थाने लाया गया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद पिकअप व बाइकों के साथ माघे सिंह के पुत्र छोटू सिंह उर्फ छोटू कुमार को मौके पर से गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि छापेमारी के दौरान महादेव सिंह के घर के बाहर चोरी की एक बाइक बरामद किया गया। इसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति से पूछताछ के दौरान चार और लोगों के नाम सामने आए है। पांच बाइको में बिना नंबर के एक पल्सर, व दो होंडा बाइक, एक फैशन प्रो, होंडा साइन एवं महेंद्रा कंपनी की बाइक बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने दो बाइकों के कागजात गांव के लोगों के पास होने की बात कही है। उन्होंने कहा कि अगर दोनों बाइक के मालिक कागजात दिखाते हैं तो बाइक उन्हें सुपुर्द कर दिया जायेगा। बरामद चोरी के वाहनो के बारे में जानकारी ली जा रही है।

100 लीटर शराब भी बरामद

इस कार्रवाई के दौरान छोटू सिंह व परमेश्वर राम के नेवारी के पुंज और घर से पॉलिथीनों में पैक कर रखा गया करीब 100 लीटर महुआ शराब को भी बरामद किया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि छोटू व परमेश्वर राम के द्वारा लगातार अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। शराब के कारोबार करने के आरोप में छोटू सिंह पूर्व में जेल गया है। जहां से बेल पर कुछ दिन पूर्व ही बाहर आया है। थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है।इसमें संलिप्त लोगों की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द हीं उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जायेगा।

पावापूरी से लूटा गया था पिकअप वैन

बरामद पिकअप वैन मोतिहारी जिला अंतर्गत राजपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी सुमिंद्र प्रसाद के पुत्र शिवजी प्रसाद की है। सूचना मिलने के बाद थाने पहुंचे पिकअप वैन के मालिक ने बताया कि पिकअप वैन को 5 जनवरी को प्लाईबोर्ड समेत पावापुरी के समीप से लूट लिया गया था। पिकअप वैन के मालिक ने बताया कि प्लाईबोर्ड लदे वैन को नालंदा जिले के पावापुरी के महामाया धर्मकांटा के समीप एनएच 31 पर अज्ञात स्कॉर्पियो सवार लुटेरों ने हथियार के बल पर कब्जे में ले लिया था। इसके चालक सुनील को बिहारशरीफ के पहले अंधेरे व सुनसान रास्ते में ले जाकर छोड़ दिया और प्लाईबोर्ड लदे पिकअप वैन ले भागे। इसकी सूचना पावापुरी थाने को दी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here