लोगों को खूब भाया जल जीवन हरियाली की झांकी

0
1176

नवादा टुडे डेस्क

रोह आदर्श प्राथमिक विद्यालय कुंजैला में जनजीवन हरियाली व भारत माता से संबंधित झांकी ग्रामीणों को खूब भाया। स्कूली बच्चे रंग-बिरंगे परिधानों में गांव की गलियों में घूमकर अपने झांकी की प्रस्तुति किया।

झांसी की रानी बनी छात्रा निशु कुमारी की भूमिका काफी सराहनीय रही। नेहा भारती, मनीषा कुमारी, शिवानी, निर्मला, सोहनी, सुधांशु, रंजन, प्रियंका कुमारी आदि बच्चों ने जल जीवन हरियाली संबंधी झांकी के माध्यम से ग्रामीणों को पानी बचाने व अधिक से अधिक पेड़ लगाने के लिए प्रेरित किया।

उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय सम्हरीगढ़ के प्रधानाध्यापक ने बच्चों को पर्यावरण साफ और हरा भरा रखने की शपथ दिलाई। रुस्तमपुर के छात्रों ने राष्ट्रगान के बाद कविताएं, भाषण और नृत्य पेश किए। प्रखंड के राजनीतिक दलों, मुखिया सुनीता कुमारी और प्रखंड पदाधिकारी रामपुकार यादव, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ राजकिशोर प्रसाद, थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार यादव ने मिलकर सभी सरकारी कार्यालयों झंडारोहण किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here