नवादा टुडे डेस्क
नवादा राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर जिले के उपभोक्ता न्यायालय में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपभोक्ता फोरम के सदस्य डाॅ पूनम शर्मा ने लोगो से जागरुक और सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने कहा उपभोक्ता कोई भी वस्तु खरीदें तो उसकी पक्का रसीद जरूर प्राप्त करें। पक्का रसीद रहने पर खरदे गए सामान में कोई त्रुटी होगी तो शिकात कर सकेंगे।
उपभोक्ताओं के शिकायत पर संबंधित दुकनदार,कम्पनी या संस्थान कार्रवाई नहीं कीरती है तो उपभोक्ता फोरम में आकर केस दर्ज करें। यहां वकील के बिना भी केस लड़ा जाता है। उपभोक्ता फोरम उपभोक्ताओं को न्याय दिलाने के लिए सदैव तत्पर रहती है। उन्होंने कहा उपभोक्ता दिवस का उद्देश्य उपभोक्ता आंदोलन के महत्व और प्रत्येक उपभोक्ता को उसके अधिकारों और जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना है।




















































































































