गणतंत्र दिवस के मौके पर समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करेंगे रजौली एसडीओ

0
779

नवादा टुडे डेस्क

समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले रजौली अनुमंडल के विशिष्ट व्यक्तियों को रजौली एसडीओ द्वारा सम्मानित किया जाएगा। इन विशिष्ट व्यक्तियों को गणतंत्र दिवस समारोह में सम्मान पूर्वक सम्मानित किया जाएगा। अनुमंडल पदाधिकारी चन्द्रशेखर आजाद ने बताया रजौली अनुमंडल के सभी प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारीसे उत्कृष्ट कर्मियों/व्यक्तियों की सूची मांगी गई थी। किन्तु रजौली,अकबरपुर,मेसकौर एवं सिरदला प्रखंड के बीडीओ द्वारा सूची दी गई। लिहाजा चार प्रखंडों से प्राप्त सूची में से चयनित विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने बताया प्रखंडों से ऐसे लोगों की सूची मांगी गई थी जो शिक्षा,समाजसेवा,खेल,पर्यावरण संरक्षण,समाजिक कुरीतियों के विरूद्ध काम किए हों। विशिष्ट लोगों को सम्मानित करने वाले चयन समिति ने सिरदला प्रखंड के लौंद निवासी प्रमोद यादव, रजौली के प्रभाकांत मिश्रा, अकबरपुर के मृत्यंुजय कुमार एवं मेसकौर के लक्ष्मण प्रसाद तथा नवादा के कार्यानंद शर्मा को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। कार्यानंद शर्मा का कार्य क्षेत्र रजौली रहने के कारण चयन किया गया है। गौरतलब हो कि इससे पहले स्वतंत्रता दिवस समारोह में रजौली अनुमंडल के रजौली अनुमंडल के समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समाजसेवियों,शिक्षाविदों एवं कर्मियों को सम्मानित किया गया था।

– इन्हें किया जाएगा सम्मानित

सम्मानित व्यक्ति      पता           क्षेत्र              उपलब्धि


उमाकांत मिश्र       रजौली         किसान             आधुनिक खेती

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here