नवादा टुडे डेस्क
कौआकोल प्रखंड के सोखोदेवरा पंचायत के पावापुरी गोवरैया गांव अवस्थित देवी मंडप मन्दिर का जीर्णोद्धार कार्य मंगलवार से प्रारम्भ हो गया। स्थानीय मुखिया लीला देवी एवं योगी त्यागनाथ के पहल पर ग्रामीणों द्वारा श्रमदान से मंदिर के जीर्णोद्धार कार्य की शुरुआत की गई। मुखिया ने खुद अपने हाथ से मन्दिर निर्माण की दिशा में दिन भर काम कर लोगों का हौसला बढ़ाया।
योगी त्यागनाथ ने बताया कि स्थानीय मुखिया के निजी सहयोग राशि एवं ग्रामीणों के मेहनताना के दम पर मन्दिर का पुनर्निर्माण कर आकर्षक रूप दिया जाएगा। मन्दिर के जीर्णोद्धार को लेकर गांव में उत्साह का माहौल है एवं लोगों द्वारा मुखिया के इस कार्य की प्रशंसा की जा रही है। बता दें कि लगभग एक वर्ष पूर्व इसी मंदिर में योगी त्यागनाथ के पहल पर मुखिया की अध्यक्षता में ग्रामीणों ने बैठक कर पूजा पर्व या खास अवसरों पर दी जाने वाली बलि प्रथा पर रोक लगाई थी,तब से आज तक इस मंदिर में बलि नहीं दी जाती है।


















































































































