बेरोजगार युवक ने बनाया बैटरी चालित साइकिल 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार

0
986

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज बीकॉम की पढ़ाई पूरी करने के बाद बेरोजगारी की मार झेल रहे प्रखंड क्षेत्र के कोचगांव निवासी 25 वर्षीय दीपक कुमार सिंह ने साइकिल में बैटरी लगा कर 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलाने का सफल परीक्षण किया। होनहार युवक के इस कारनामे से स्थानीय युवाओं में बैटरी से चल रहे साइकिल को देखने की होड़ मची हुई है।

किसान सुधीर सिंह व रंजू देवी का पुत्र दीपक बचपन से ही टेक्निकल कार्यों में काफी अभिरुचि लेता था। कुछ वर्ष पहले गुजरात से बीकाॅम करने के बाद अच्छी नौकरी नहीं मिलने के कारण पैसे की अभाव झेल रहे युवक द्वारा एक साल से गांव में ही एक मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान चला रहा है। दीपक ने बताया इंटरनेट पर बैटरी से चलने वाला साइकिल को देखकर बैटरी चालित साइकिल बनाने की योजना बनाई। उसने बताया युवक के महज 1 सप्ताह का मेहनत रंग लाया और 24 वाट की बैटरी से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से साइकिल सड़क पर दौड़ने लगी। 

मंगलवार को वारिसलीगंज उसी साइकिल से पहुंचे युवक ने बताया कि 24 वाट की नई बैटरी से साईकिल 20 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चलती। बताया कि 3.7 वाट की 104 पेंसिल बैटरी की मदद से इस बड़े बैटरी का निर्माण किया गया है। जो बिजली से एक बार चार्ज हो जाने के बाद 80 किलोमीटर की दूरी 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलती है। 104 पेंसिल बैटरी की मदद से बनाई गई 24 वाट के मोटर के साथ ही साइकिल में ढाई बाट का कंट्रोलर लगाया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here