वारिसलीगंज में सात दिनों के भीतर तीन की मौत,ठंढ से मौत की आशंका

0
686

नवादा टुडे डेस्क

वारिसलीगंज वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र में पिछले दो सप्ताह से कुहरे और ठंढ लोगो के लिए जानलेवा साबित हो रही है। एक सप्ताह के भीतर दो युवकों समेत तीन लोगों की आकस्मिक मौत हो चुकी है। परिजन मौत का कारण ठंढ बता रहे हैं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को मकनपुर ग्रामीण 55 बर्षीय विजय यादव की आकस्मिक मौत हो गई है।

परिजनों के अनुसार वे पहले से बीमार नहीं थे। गुरुवार की शाम अचानक विजय की तबियत खराब हो गई। इलाज के लिए वारिसलीगंज के निजी क्लीनिक लाया गया। शुक्रवार की सुबह उसकी मौत हो गई। मृदुभाषी स्वाभाव के विजय गांव के लोगो के बीच काफी लोकप्रिय था। जबकि परिवार का एकमात्र कमाऊ व्यक्ति था। उनके निधन से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

बीबी बच्चो को घर चलाने की चिंता सताने लगी है। ग्रामीण सह वरिष्ठ साहित्यकार रामरतन प्रसाद सिंह रत्नाकर ने जिलाधिकारी से मृतक के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से अकुशल श्रमिक को दिया जाने वाला लाभ दिलवाने का अनुरोध किया है।

इससे पूर्व शनिवार को नगर पंचायत की गोरक्षणी निवासी 35 बर्षीय शंकर राम तथा सोमवार को मकनपुर ग्रामीण स्व बच्चू मांझी की 55 बर्षीय पत्नी जयवा देवी की मौत हुई है। कम उम्र में बिना किसी बीमारी के मौत होने की वजह लोग ठंढ बता रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here