जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप 2019 का चैम्पिश्न रहा युवा होंडा क्रिकेट क्लब

0
735

नवादा टुडे डेस्क

नवादा जिला क्रिकेट एसोसिएशन नवादा द्वारा आयोजित जिला क्रिकेट लीग चैम्पियनशिप का फाइनल मैच मंगलवार को हरिश्चंद्र स्टेडियम में खला गया। फाइनल मैच युवा हौंडा क्रिकेट क्लब एवं बोलबम क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। सुबह घने कुहासे के कारण फाइनल मैच तकरीबन 1 घंटे देर से शुरू हुआ।

सुबह बोलबम क्रिकेट क्लब ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लेकिन उनका यह निर्णय उस समय गलत साबित हुआ जब पूरी टीम 30 ओवर के मैच में 20 ओवर में ही 51 रन जैसे न्यूनतम स्कोर पर आल आउट हो गई। केवल कप्तान आयुष 15 रनके दोहरे अंक तक पहुंच पाया। युवा होंडा क्रिकेट क्लब की ओर से राहुल देव ने 5,राहुल यादव ने 3 विकेट लिया।
       

जवाब में बहुत ही छोटे स्कोर का पीछा करने उतरी युवा होंडा क्रिकेट क्लब की टीम ने 7 वें ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया।टीम की आर से आशुतोष ने 10,राहुल यादव 23 रन,सत्यम ने 15 रनों के योगदान दिया। बोलबम की ओर से सुरवीर ने 2 विकेट लिया। इस तरह युवा होंडा क्रिकेट क्लब ने 7 विकेट से फाइनल मैच को जीतकर जिला क्रिकेट लीग 2019 का विजेता होने का गौरव प्राप्त  किया।

फाइनल मैच के अंपायर मनीष कुमार एवं अजय कुमार थे जबकि स्कोरर अमन थे। मैच के दौरान जिला क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रोहित सिन्हा,सचिव मनीष आनंद,कोषाध्यक्ष यशवन्त सिन्हा,श्याम अग्रवाल,राकेश कुमार, कोच सुरेश यादव,राजेश कुमार मुरारी,राजेश कुमार,सुभाष प्रसाद, प्रशांत रॉय,दिनेश कुमार,विकाश कुमार,रितेश कुमार आदि मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here