टाउन हाॅल नवादा में सोमवार को जिला पदाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में 65 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा को स्वच्छ एवं कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने को लेकर बैठक की गई। बैठक को संबोधित करते हुए डीएम ने पदाधिकारियों को आवश्यक कई निर्देश दिए। उन्होंने कहा 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे से 2 बजे अपराह्न तक बिहार लोक सेवा आयोग 65 वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए जिले में कुल 19 केन्द्र बनाये गए हैं। नवादा जिला में 10 हजार 400 परीक्षार्थी शामिल होंगे।
डीएम ने कहा सभी परीक्षार्थी अपने केन्द्रों पर 11 बजे तक निश्चित रूप से पहुंच जाएं। फ्रिस्किंग के पश्चात ही परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र के अन्दर प्रवेश कराया जाएगा। 12 बजे के बाद किसी भी हालत में परीक्षार्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने जिले के सभी वरीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया समय से पहले वे अपने-अपने केन्द्रों तक पहुंच जाएं तथा परीक्षा कार्याें के कत्र्तव्यों को भली-भाॅती निभाएं।
इस परीक्षा में उम्मीदवारों को औपबंधिक रूप से प्रवेश की अनुमति दी गयी है और उम्मीदवारों को निर्गत प्रवेश पत्र में यह स्पष्ट रूप से अंकित किया गया है। उनकी पात्रता के संबंध में अंतिम निर्णय साक्षात्कार के समय आवेदन में अंकित तथ्यों की विधिवत जांच/सत्यापन के पश्चात किया जाएगा। आवेदन में अंकित तथ्य किसी भी समय जांच के क्रम में अन्यथा पाए जाने की स्थिति में संबंधित उम्मीदवार की उम्मीदवारी रद्द की जा सकती है और आयोग की इस परीक्षा अथवा इस परीक्षा सहित आगामी परीक्षाओं में उन्हें भाग लेने से वंचित किया जा सकता है।
परीक्षा केन्द्र परिसर में मोबाइल, ब्लूटूथ, वाईफाई, इलेक्ट्राॅनिक्स पेन, पेजर जैसे इलेक्ट्राॅनिक सामग्री अथवा अन्य किसी प्रकार के इलेक्ट्राॅनिक संचार उपकरण पूर्ण रूप से वर्जित है, इसकी अवहेलना किए जाने पर आयोग की इस परीक्षा सहित आगामी परीक्षाओं में भाग लेने से वंचित करते हुए अनुशासनिक दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा कदाचार एवं भयमुक्त वातावरण में कराने के लिए जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जिसका दूरभाष नम्बर – 06324-212261 है। विधि व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक समाहत्र्ता साहिला, पुलिस अधीक्षक हरि प्रसाथ एस, अपर समाहत्र्ता ओम प्रकाश, सभी वरीय पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य संबंधित पदाधिकारी आदि उपस्थित थे।
– इन केन्द्रों पर होगी परीक्षा
जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल सहजपुरा,गंगा रानी सिन्हा काॅलेज,कन्हाई इंटर स्कूल नवादा,गांधी इंटर स्कूल नवादा,कन्या इंटर स्कूल नवादा,प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा,आरएमडब्ल्यू काॅलेज नवादा,जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल नवीन नगर नवादा,ज्ञान भारती स्कूल नवरन नगर,संत जोसफ स्कूल पार नवादा,जीवनदीप पब्लिक स्कूल भगत नगर,माॅर्डन हायर एजुकेशन पुलिस लाइन,त्रिवेणी काॅलेज आॅफ एजुकेशन,विवेकानंद पब्लिक स्कूल,दिल्ली पब्लिक स्कूल,सीताराम साहू काॅलेज नवादा,मानस भारती स्कूल,एसकेएम काॅलेज नवादा।





















































































































