राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की प्रस्तावित 3 फरवरी की जनाकांक्षा रैली में जिले के लोगों की सहभागिता व उपस्थिति के लिए प्रचार-प्रसार के लिए यांत्रिक रथ को बिहार प्रदेश कांग्रेस के मीडिया पैनललिस्ट मुकेश कुमार दिनकर के नेतृत्व में रवाना किया गया। रथ को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व नवादा के पूर्व विधायक नरेंद्र कुमार द्वारा हरी झंडी दिखाई गई। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता नरेंद्र कुमार ने कहा भाजपा सरकार किसानों की उपेक्षा के साथ साथ सहकारिता के क्षेत्र के प्रति उदासीनता के लिए जवाबदेह है।
कांग्रेस के मीडिया पैनललिस्ट मुकेश दिनकर ने कहा लंबे अरसे से बिहार व जिले में चली आ रही भाजपा नीत की सरकार जिले की उपेक्षा कर रही है। उन्हाेंने कहा कांग्रेसी काल में जिले में जो विकास की गंगा बह रही थी उसे बाधित कर दिया गया है। वारिसलीगंज चीनी मिल की स्थिति दयनीय व जर्जर हो चुकी है। दिनकर ने लोगों से जनाकांक्षा रैली में उपस्थित होने की अपील की। उन्हाेंने कहा राहुल गांधी जी द्वारा कृषक कल्याण अर्थ एकल खिड़की योजना, सहकारी समितियों के सशक्तिकरण, फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (राजस्थान,मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के तौर पर), ऋण माफी अादि विषयों के साथ युवाओं व विद्यार्थियों से अागे अाने की अपील की है।
अधिवक्ता शुभांकर शर्मा ने कहा कांग्रेस फिर से जन जन की आवाज बन चुकी है। कार्यकारी अध्यक्ष मो रजिक खां ने सरकार पर असहिष्णु माहौल प्रायोजित करने का आरोप लगाया। मौके पर कांग्रेस नेत्री व विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी निवेदिता सिंह, बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व सचिव प्रभाकर झा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामनरेश सिंह, कांग्रेस सेवादल के विनोद कुमार पप्पू, बिपिन सिंह, महेश कुमार, विजय कुमार, निवास कुमार, रंजीत कुमार,पिंटु सिंह,बिट्टु सिंह आदि शामिल हुए।





















































































































